नमस्कार दोस्तों, Hindiinfo.in के इस के पोस्ट में आज मैं आपको बताऊगी प्रेगनेंसी में पैरो मे सूजन क्यों आती है ? – Pregnancy Me Pero Mai Sujan Aane Ke Karan in Hindi आइये जानते है।
यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी में मेडिटेशन के फायदे तथा नुकसान – pregnancy me meditation kaise kare in Hindi
गर्भावस्था में पैरों में सूजन के कारण व उपाय – Pregnancy Me Sujan Aana
प्रेग्नेंनसी का 9 महीने का इतना लम्बा सफर आसान नहीं होता ,इसमें हर महिला के शरीर मे बहुत से अलग -अलग बदलाव आते है और कई सारी समस्याओ का सामना करना होता है। गर्भावस्था हर महिला के जीवन एक में रोमांचक समय होता है ,जिसमे कभी -कभी थोड़ी परेशानियाँ भी आती है और गर्भवती महिलाओ की बॉडी मे बहुत ही तेज़ी से अलग -अलग बदलाव आते है। गर्भावस्था के आखिरी समय मे जैसे -जैसे समय नजदीक आता है वैसे -वैसे पैरो मे सूजन की समस्या बढ़ने लगती है और इस वजह से पैरो मे बहुत अधिक दर्द भी होता है। प्रेग्नेंसी में पेट तो बाहर निकलता ही है साथ ही पूरे शरीर में भी सूजन आ सकती है , सूजन सबसे ज्यादा पैरों और हाथों मे आती है और इस समस्या को प्रेग्नेंसी में होने वाली एडिमा के नाम से जाना जाता है। गर्भावस्था में पैरों में सूजन के बारे मे पूर्णरूप से जानकरी देने से पहले आपको यह बताना चाहूंगी की गर्भावस्था में पैरों में सूजन क्या है ? तो आइये जानते है।
यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी में चाय पीनी चाहिए या नहीं? -Pregnancy Me Chai Pi Sakte Hai Ya Nahi in Hindi
गर्भावस्था में पैरों में सूजन क्या है ?
यह शारीरिक समस्या गर्भावस्था के दौरान सामने आ सकती है। जैसा की आप सभी यह तो जानते ही होंगे की प्रेग्नेंसी मे हर महिला के पैरो मे सूजन -स्वेलिंग की समस्या रहती है और इसके होने का कारण टिशू में तरल के जमाव की वजह से शरीर का प्रभावित भाग सूजा यानी फूला हुआ लगता है और यह प्रभाव अधिकतर हाथो -पैरो मे नजर आता है। मार्डन चाइनीज गायनोकलॉजी में इस समस्या को कई नामों से जाना गया है, जैसे ‘वॉटर स्वेलिंग इन प्रेग्नेंसी’, ‘डिसटेंशन ड्यूरिंग प्रेग्नेंसी’ आदि ,मैं आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहूंगी की कि गर्भावस्था में सूजन कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक शारीरिक समस्या है, जिसे ठीक किया जा सकता है और आज के इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सभी को इसी के बारे मे डिटेल मे जानकरी देने वाली हूँ ।
यह भी पढ़े –प्रेग्नेंनसी मे खुजली होने के कारण और उपाय – Pregnancy Itching Treatment in Hindi
प्रेग्नेंसी का एहसास हर महिला के लिए सबसे अहम पल माना जाता है। यदि आप एक महिला हैं तो आपको पता ही होगा की प्रेगनेंसी आपके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, यही नहीं किसी पुरुष के लिए भी पिता बनना बहुत ही उत्साहपूर्ण होता है। एक औरत के लिए माँ बनना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है,। हेलो फ्रेंड्स कैसे है आप सभी उम्मीद करती हूँ की अच्छे ही होंगे जैसा की आप सभी जानते ही है की मे अपने पोस्ट के अंतर्गत आपको आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से सम्बंधित जानकारी देती हूँ उसी प्रकार से आज का मेरा टॉपिक थोड़ा डिफरेंट होगा किन्तु अच्छा होगा लेकिन उसके लिए आप सभी लोग जो मेरा पोस्ट पढ़ते है उन्हें मेरा यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा ,इससे आपको बहुत ही अच्छी और बहुत सारी जानकारी प्राप्त हो सकती है तो आइये जानते है की प्रेगनेंसी में पैरो मे सूजन क्यों आती है ? – Pregnancy Me Pero Mai Sujan Aane Ke Karan in Hindi तो आज मे आपको प्रेग्नेंनसी मे पैरो मे सूजन क्यों आती है ? इस से जुड़ी सभी जानकारी देने वाली हूँ तो आइये जानते है।
यह भी पढ़े –प्रेग्नेंनसी मे कॉन्स्टिपेशन ( कब्ज ) होने के कारण और उपाय -Constipation During Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन क्यों होता है ? Pregnancy Me Pero Mai Sujan Aane Ke Karan
प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आने के कुछ मुख्य कारण है आइये जानते है –
1 ) शरीर में होने वाले हॉर्मोनल चेंजेस –
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरॉन, ऐस्ट्रोजन, एचसीजी और प्रोलैक्टिन जैसे कई हॉर्मोन्स का स्तर काफी बढ़ जाता है और इस वजह से भी एडिमा (सूजन) होने लगती है।
2 ) नसों पर अधिक दबाव पड़ने के कारण
गर्भाशय के बढ़ते आकार के कारण शरीर की नसों पर दबाव बनने लगता है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इस कारण से खून के निचले अंगों से दिल तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिस कारण पैरों में सूजन शुरू हो जाती है।
3 ) वजन बढ़ने के कारण –
प्रेग्नेंसी के दौरान इस 9 महीने के पीरियड में महिला का अच्छा खासा वजन बढ़ता है। बच्चे के बेहतर विकास के लिए वजन बढ़ना जरूरी भी है। इसके साथ-साथ शरीर में मौजूद एक्सट्रा फ्लूइड प्रेग्नेंसी में महिला के वजन का 25 प्रतिशत हिस्सा होता है। ऐसे में वजन बढ़ने से भी पैरों में सूजन नजर आने लगती है।
4 ) हीमॉग्लोबिन की कमी –
प्रेग्नेंनसी मे पैरो मे सूजन का यह एक मुख्य कारण हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार शरीर में कम प्रोटीन और कम हीमॉग्लोबिन की वजह से भी सूजन नजर आने लगती है। कई मामलों में गर्भावस्था के दौरान पैर सामान्य नहीं हो पाते और उनमें लगातार सूजन बनी रहती है लेकिन डिलिवरी के बाद पैर सामान्य स्थिति में आ जाते हैं।
5 ) कुछ अन्य कारण –
- हाई बीपी की समस्या।
- आयरन की कमी होना।
- किडनी की बीमारी होना।
- प्रेग्नेंसी में ज्यादा देर तक खड़े रहने से सूजन हो सकती है।
- बहुत ज्यादा काम करने या शरीर के थक जाने पर भी सूजन नजर आती है।
- बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करने से भी सूजन दिखने लगती है।
- खाने में नमक और सोडियम का ज्यादा इस्तेमाल करने और पोटैशियम का कम सेवन करने से भी सूजन नजर आने लगती है।
- पानी की कमी- आपके पैरों में सूजन आने का जो सबसे आम कारण है शरीर में पानी की कमी. इसको आप ध्यान में रखें।
प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन के लक्षण ? -What are the Symptoms of Swollen Feet During Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन के कारण और कई अलग -अलग लक्षण हो सकते है तो आइये जानते है –
- पेरो में दर्द महसूस होना।
- पेरो में भारीपन लगना।
- सूजन वाली जगह पर गर्म लगना।
- पैर से चलने मे समस्या होना।
- पैर हिलाने में कठिनाई आना।
- पेरो को दबाने पर गड्ढा पड़ना।
प्रेगनेंसी में पैरो मे सूजन क्यों आती है के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -Frequently asked Questions about Pregnancy Me Pero Mai Sujan Aane Ke Karan in Hindi
1 ) क्या गर्भावस्था में इडिमा ( सूजन ) होना आम है?
गर्भावस्था में इडिमा होना काफी आम है, विशेषकर की तीसरी तिमाही में। करीब 50 से 80 प्रतिशत स्वस्थ गर्भवती महिलाओं को कुछ हद तक सूजन होती है, और गर्मी के मौसम में यह और बढ़ सकती है।
2 ) गर्भावस्था में सूजन कब गंभीर हो सकती है?
प्रेगनेंसी के दौरान हाथों और पैरों में थोड़ी-बहुत सूजन होना सामान्य है, मगर यदि आपको अत्याधिक सूजन लगे तो अपनी डॉक्टर से बात करें। हाथों और चेहरे पर सूजन प्री-एक्लेमप्सिया का संकेत हो सकता है। यह आपके और आपके शिशु के लिए गंभीर स्थिति है और इसमें तुरंत चिकित्सकीय देखरेख की जरुरत होती है।
3 ) प्रेगनेंसी में पैर मे सूजन क्यों होता है?
गर्भाशय के बढ़ते आकार के कारण शरीर की नसों पर दबाव बनने लगता है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इस प्रकिया में खून के निचले अंगों से दिल तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती है, जिस कारण पैरों में सूजन शुरू हो जाती है।
4 ) गर्भावस्था के दौरान मुझे कहां और कब सूजन आएगी?
- गर्भावस्था के दौरान सूजन शरीर के कई भागों में देखी जा सकती है जैसे की –
- हाथ
- पैर
- टखने
- उंगलियां
- चेहरा
- पेट के नीचे सूजन
5 ) गर्भावस्था की सूजन कब दूर होगी?
गर्भावस्था में सूजन दूसरी और तीसरी तिमाही में ज्यादा रहती है , जिसका असर डिलीवरी के बाद भी देखा जा सकता है। हालांकि, डिलीवरी के बाद सूजन कुछ हफ्तों में भी कम हो जाती है या प्री-एक्लेम्पसिया जैसी स्थिति में इसे ठीक होने में अधिक समय भी लग सकता है। स्वस्थ गर्भावस्था के दौरान शरीर की सूजन आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आप बिल्कुल भी न घबराएं। सूजन से राहत पाने के लिए आप डॉक्टरी की सलाह ले।
विशेष नोट – गर्भावस्था के दौरान पैरो मे सूजन की समस्या नार्मल है , जिससे हर गर्भवती को गुजरना पड़ता है किन्तु इससे राहत पाने के लिए मैं अपने अगले पोस्ट मे कुछ ऐसे उपाय बताउंगी जिससे आपको इस समस्या से आराम मिल सके और आशा करती हूँ की आपको इन उपाय के माध्यम से थोड़ा आराम मिल सके ,तो आप उन्हें अपनाये जिससे आपको थोड़ा रिलैक्स फील होगा कित्नु आप किसी भी चीज़ को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श करे ,तथा इस वेबसाइट पर बताये गए किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तमाल अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करे।
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट के अंतर्गत मैंने आपको बताया की तथा प्रेगनेंसी में पैरो मे सूजन क्यों आती है ? – Pregnancy Me Pero Mai Sujan Aane Ke Karan in Hindi इससे सम्बंधित पूर्णरूप से जानकारी दी है किन्तु फिर भी अगर आपको इसमें कुछ नहीं समझ आता है या इससे रिलेटेड कुछ और डिटेल्स जानना चाहते है तो आप मुझे comment बॉक्स मे जरूर से कमेंट करिये मैं आपके सवालो के जवाब दूंगी और मेरे साथ जुड़े रहने के लिए मेरे , आज के इस पोस्ट को अपनी family और friends के साथ जरूर शेयर कीजिये, और उम्मीद करुँगी की आप मेरा पोस्ट जरूर पढ़ेंगे।