सभी पेड़-पौधो का नाम सुना है वैसे ही एलोवेरा पौधे के बारे मै भी जरूर सुना ही होगा और बहुत से लोगो के घरो मै तो, ये पौधो लगा भी होता है लेकिन केवल नाम मात्र के लिए होता है ,क्योकि बहुत से लोग इस पौधे के फायदे के बारे मै जानते ही नहीं है की उनके घर मै एक बहुत ही काम का पौधा है मानो तो औशधीय पौधा है। एलोवेरा का पौधा बहुत ही गुणकारी पौधा है, इसके गुण और इसके फायदे वाकई मै बेमिसाल है तो जो भी इस पौधे के फायदे या गुणों को नहीं जानते, तो आज आप जान जायेंगे, मेरा आज का ये पोस्ट पढ़ने के बाद लेकिन इसके लिए आपको ये पोस्ट पूरा पढ़ने की जरुरत होगी। तो आइये जानते है की क्या है-
एलोवेरा का पौधा क्या है और इसके गुण–
आप सभी को सबसे पहले तो ये बताना चाहूँगी की एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है और इसमें एमिनो एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा मै पाया जाता है ।एलोवेरा के जूस के सेवन से ये आपके शरीर मै होने वाली पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है और आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है और अपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है-
एलोवेरा के जूस से आपकी त्वचा मै बहुत ही अच्छा निखार आता है और लम्बे समय तक रोज इस जूस के सेवन से आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियाँ तो दूर होगी इससे आपकी स्किन पर होने वाले दाग-धब्बे ,फुस्सियाँ,स्किन टैंनिग ये सभी खत्म हो जाती है, लगातार एलोवेरा के जूस पिने से आपकी स्किन मै अच्छा ग्लो आता है।
एलोवेरा बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है एलोवेरा के जूस के साथ उसमे थोड़ी सी मेहदी मिलाकर लगाए और फिर कुछ समय के बाद सर धो ले इससे आपके बाल लम्बे तो होते ही है साथ ही साथ चिकने,घने और मजबूत होते है।
एलोवेरा आपके पुरे स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही चमत्कारी आयुर्वेदीय दवाई है जो की आपकी स्किन,आपके बाल और भी बहुत सी समस्याओ के समाधान मै सहायक है।
एलोवेरा के फायदे और औशधीय प्रयोग ( health benefits and uses of alovera in hindi )
एलोवेरा बहुत सी बीमारियों मै उतम औसधि का काम करती है। एलोवेरा का सेवन करना मतलब पेट के कीड़ो को खत्म करने जैसा है क्योकि यह छोटी आंत पे क्रिया कर पित के प्रवाह को बढ़ाता है। इसके गुद्दे का प्रयोग जले और कटे हुए स्थान पे करने से बहुत जल्दी ही आराम मिलता है,दिमाग मै ठंडक करता है। और महिलाओ के मासिक धर्म मै होने वाली समस्या को भी दूर करता है।
*अग्निदग्ध मै एलोवेरा के फायदे-एलोवेरा त्वचा के जल जाने पर सबसे महत्वपूर्ण औसधि है। गरम आंच,गरम पानी,चाय,गर्म वस्तु आदि के कारण जलने पर ग्वारपाठे के गुद्दे का लेप लगाने से तुरंत आराम मिलता है और जले हुए का निशान भी नहीं रहता है।
*गांठ या अपरिपक्व घाव मै एलोवेरा के फयदे-अगर कोई घाव या गांठ पूरी तरह से पक नहीं रहा हो और उसकी वजह से अधिक परेशानी होती हो तो एलोवेरा के गुद्दे मै हल्दी मिलाकर लगाने से वह जल्दी पक कर फुट जाता है और फोड़ा मवाद बहार निकल जाता है और फिर घाव जल्दी ही भर जाता है।
*चोट-मोच मै एलोवेरा के फायदे-एलोवेरा के पत्तो को छीलकर उसके गुद्दे को निकालकर उसके अंदर गुद्दे के साथ अफीम और हल्दी मिक्स करके लगाने से जिस तरह गांठ और सूजन मै आराम मिलता है उसी तरह चोट-मोच मै भी जल्दी ही आराम मिलता है।
*सर दर्द मै एलोवेरा के फायदे-ग्वार-पाठे के ताजे रस को गेहूँ के आटे मै मिलाकर उस रोटी मै गाय का सुध घी लगाकर उस रोटी को सुबह-सुबह बिना और कुछ खाये सबसे पहले वही खाये और फिर वापस से सो जाये ऐसा करने से ५-७ दिन मै ही आराम मिलने लगेगा और माइग्रेन या अन्य हर प्रकार के सर दर्द मै लाभ मिलता है।
*गंजापन मै एलोवेरा के फायदे-ग्वारपाठे के रस का लेप बालो मै लगाने से बाल झड़ने कम हो जाते है और नए बाल जल्दी आते है इससे गंजेपन की समस्या खत्म हो जाती है।
*नेत्र रोग मै एलोवेरा के फायदे-एलोवेरा के गुद्दे को आँखो पे लगाने से इसका लालपन खत्म हो जाता है और आँखो की जलन खत्म हो जाती है,बहुत से लोगो की आँखो मै सूजन रहता है वह भी खत्म हो जाता है और आँखो मै होने वाला दर्द भी खत्म हो जाता है।
*स्तन की गांठ मै एलोवेरा के फायदे-स्तन मै सूजन या गांठ होती है जो की शुरुआत की कैंसर गांठ होती है तो इसकी प्रारंभिक अवस्था मै ग्वारपाठे के जड़ का चूर्ण और हल्दी पाउडर को मिलाकर एक कपडे मै बांधकर इसका सेक करने से दर्द कम हो जाता है और सूजन मै आराम मिलता है।
*पेट की गांठ मै एलोवेरा के फायदे-पेट मै जब मल जमा हो जाता है तो पेट मै गांठ या उभर सा जाता है तो ऐसे मै ग्वारपाठे के गुद्दे को पेट पे बांधने से पेट की गांठ बैठ जाती है कठोर पेट मुलायम हो जाता है और आंतो का जमा मल बहार निकल जाता है पेट साफ होने से पेट मै आराम और सूजन कम हो जाता है।
*अपच मै एलोवेरा के फायदे-ग्वारपाठे का ताजा रस और उसमे थोड़ा सा शहद और ताजे निम्बू का रस मिलाकर सुबह-शाम खाली पेट पीने से भोजन का पाचन अचे से होता है और भूख अचे से लगती है।
*ज्वर मै एलोवेरा के फायदे-ग्वारपाठे की जड़ का गाढ़ा बनाकर दिन मै ३ बार पीने से बुखार मै बहुत ही जल्द रहत ही मिलती है।
*जोड़ो के दर्द मै एलोवेरा के फायदे-ग्वार पाठे के गुद्दे को १ ग्राम सोंठ मै मिलाकर सुबह एक बार लेने से जोड़ो के दर्द मै आराम मिलता है और ये गठिया की बीमारी मै भी लाभकारी है।
*कान के दर्द मै एलोवेरा के फायदे-ग्वारपाठे के रस को हल्का गुनगुना गर्म कर कान मै डालने से दर्द मै राहत मिलती है।
*खासी मै एलोवेरा के फायदे-आधा चमच्च ग्वारपाठे के रस मै चुटकी भर सोंठ चूर्ण मिलाकर इसे शहद के साथ चाटने से खासी मै बहुत ही जल्द आराम मिलता है और ये बहुत लाभदायी होता है।
आज का मेरा ये पोस्ट कैसा लगा ये आप कमेंट करके जरूर बताइयेगा और लाइक जरूर से कीजिये।
धन्यवाद
nice post and you always write your post in the meaningful language, thanks for sharing this article.