Hair Fall control tips in Hindi : बाल झड़ने और टूटने के घरेलु उपाय

बालो का झड़ना ( Hair Fall control tips in Hindi) और टूटना इसका सबसे बड़ा कारण हम खुद और हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। क्योकि आज-कल ना तो कोई खान-पान का ध्यान रखता है और आज-कल की फ़ास्ट लाइफ मै कोई अपने बालो की सही देख-भाल नहीं कर पाते है। आज-कल आम तोर पे बालो के झड़ने की समस्या आदमी हो या औरत, सभी को हो रही है। आज-कल लोगो के बाल मौसम बदलने की वजह से झड़ने लगते है नहीं तो अलग-अलग स्थान के पानी की वजह से बहुत से लोगो के बालो के झड़ने की समस्या होने लगती है। महिलाओ के बालो मै ये समस्या अधिक हो रही है इसका कारण आज-कल के ये चलने वाले हेयर-स्पा और नए-नए कलर्स जो की महिलाये करवाती है जिसका बहुत गहरा प्रभाव बालो पर पड़ता है और इससे बाल और अधिक मात्रा मै टूटने और झड़ने शुरू हो जाते है। और आज-कल लड़के हो या जेंट्स सभी के बाल बहुत ही कम उम्र मै झड़ने लग जाते है और गंजेपन की समस्या शुरू हो जाती है। और अगर बालो का झड़ना सामान्य से अधिक है तो ये सबसे गंभीर समस्या है। तो आज इस पोस्ट मै हम आपको बालो को झड़ने-टूटने से रोकने के घरेलु देसी नुश्खे बतायंगे जिससे की आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

balo ka jhadna

बाल झड़ने से रोकने के घरेलु नुस्खे और उपाय (desi nuskhe for hair fall / Hair Fall control tips in Hindi)-

1)आमला का रस(Aamla juice hair fall tratment in hindi)– आमला का रस बालो के झड़ने-टूटने मै रोकने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। आमला का रस बालो मै लगाने के साथ-साथ आमला का सेवन करने से भी बालो मै बहुत फायदा मिलता है इससे बाल मजबूत,घने,लम्बे और टूटना बंद हो जाते है।

2)एलोवेरा और शहद का उपयोग-एलोवेरा को तो औशधीय दवा के रूप मै माना जाता है और शहद भी बहुत ही गुणकारी होता है। एलोवेरा और शहद को मिक्स करके नहाने जाने से पहले बालो मै करीब आधा घंटे लगाकर फिर बाल धो ले जो की बालो केव लिए बहुत ही फायदेमंद है।

3)ज्यादा पानी पिए(Drink water for hair fall control)-अपनी स्किन,स्वास्थ्य और बालो को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अधिक जरुरी होता है अधिक से अधिक पानी पीना। तो हर दिन का ८ से १०,गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए और बालो पे अधिक प्रभाव खान-पान की वजह से भी पड़ रहा है तो खाने मै ऐसी चीज़े लेनी चाहिए जिससे की प्रोटीन,विटामिन बराबर मात्रा मै मिले क्योकि विटामिन की कमी की वजह से भी बाल अधिक झड़ते है तो विटामिन और प्रोटीन की कमी ना हो इसके लिए अच्छा खाना-पीना अधिक जरुरी है। और बालो को झड़ने-टूटने से रोकने के लिए पानी भी अपनी अहम् भूमिका निभाता है।

4)मुल्तानी मिट्टी(Multani mitti for hair fall tratment in hindi) से बाल धोये-बालो को सिल्की और स्मूथ और चिकने बनाये रखने के लिए हर ८ से १५ दिनों मै मुल्तानी मिट्टी से सर धोना चाहिए क्योकि मुल्तानी मिट्टी बालो को बहुत अधिक चिकना बनाती है।

5)जैतून का तेल-जैतून का तेल स्वास्थ्य वर्धक है इसे हल्का गर्म करके इसमें एक चमच्च शहद और १ चमच्च दाल-चीनी पाउडर मिलाकर इसके लेप को नहाने से पहले १५ मिनट तक लगा के रखे और फिर बाल धो ले इससे बाल गिरना बंद हो जायँगे।

6)पपीता-अगर बालो मै अधिक मात्रा मै रुसी (डैंड्रफ) है और अधिक मात्रा मै बाल झड़ते और टूटते है तो कच्चे पपीते का लेप १० से १५ मिनट तक लगाए इससे बालो का डेंड्रफ खत्म हो जायेगा।

7)मेहदी-मेहदी बालो के लिए सबसे अच्छी होती है जो की बालो के साथ-साथ मस्तिष्क को भी ठंडक प्रदान करती है। मेहदी मै भरपूर पोषक तत्व होते है जो की बालो के लिए बहुत ही अच्छी है।मेहदी को अंडे मै मिलाकर कागने से बहुत फायदा मिलता है।

8)शहद-शहद बालो के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। शहद से हेयर फॉल को रोका जा सकता है। १ चमच्च निम्बू का रस और १ चमच्च शहद मिलाकर बालो मै लगाए और आधा घंटे बाद बाल धो ले,ये उपाय हफ्ते मै १ बार करने से बाल झड़ने और टूटने बंद हो जायेंगे। शहद मै दालचीनी मिलाकर लगाने से बालो का रूखापन खत्म हो जाता है।

9)बेसन-बालो मै बेसन का घोल भी बहुत कारगर होता है। थोड़े से दूध या दही मै बेसन का घोल बना ले और बाल धोते समय इसे लगाए और फिर धोये इससे बालो मै बहुत अच्छी चमक आएगी और बाल गिरना बंद हो जायेंगे।
बहुत से लोगो के बाल झड़ने की शिकायत गलत खान-पान की वजह से होती है,तले हुए खाने से और मसालेदार खाने से शरीर मै पूरी तरह से जिंक,प्रोटीन,विटामिन नहीं मिल पाते हैजो की स्वस्थ बालो के लिए जरुरी है और पोषक तत्वों की कमी रहती है इससे बालो के झड़ने और टूटने की अधिक शिकायत रहती है। इसलिए हरी सब्जियाँ,सूखे मेवे और दूध का सेवन करना चाहिए।

10)दही-दही बालो को चिकना रखने का सबसे अच्छा घरेलु उपाय है और दही बालो को बहुत अधिक मात्रा मै झड़ने से रोकता है दही बालो के लिए राम-बाण औसधि जैसा है। दही मै १/२ निम्बू काटकर मिक्स कर ले और अच्छे से बालो की जड़ो तक दही को लगाए और आधा घंटे तक लगा रहने दे और फिर बाल धो ले इससे आपके बाल झड़ने और टूटने बंद हो जायेगे और बहुत अधिक चिकने हो जायेंगे।

बहुत बार हमारे शरीर मै रक्त संचार सही मात्रा मै नहीं होता इससे बालो को सही पोषण नहीं मिल पाता इससे बाल कमजोर होकर गिरने और टूटने लगते है। इसके लिए हमारे शरीर का ब्लड सर्क्युलेशन सही तरह से बना रहे तो योग और प्राणायाम जरुरी है जो की शरीर और बालो दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

बालो को गर्म पानी से ना धोये-बालो को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए,इससे बालो को बहुत अधिक नुकसान होता है और बालो की जेड कमजोर होती है इससे बाल अधिक मात्रा मै झड़ना प्रारम्भ हो जाते है और बाल कमजोर हो जाते है। इसलिए बालो को सदैव गुनगुने पानी या सादे पानी से ही धोए और अलग-अलग तरह के शैम्पू का इस्तमाल ना करे क्योकि आज-कल के ये अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट भी बालो को बहुत अधिक नुकसान पंहुचा रहे है। बालो को स्वस्थ और सुरक्षित,मजबूत बनाये रखने के लिए घरेलु चीज़े दही,मुल्तानी मिट्टी,आवला इत्यादि इन सभी वस्तुओ का उपयोग करे ये आपके बालो को मजबूती प्रदान करेंगे और झड़ने-टूटने से रोकेंगे।

इस पोस्ट के माध्यम से मैंने बाल झड़ने की समस्या जड़ से ख़त्म करने के घरेलु नुस्खे बताए है | आशा करती हु की आपको ये पोस्ट लाभदायक लगा होगा | ये पोस्ट उन लोगो के साथ जरूर शेयर करे जिन्हे बाल झड़ने की समस्या रहती है |

पोस्ट अच्छा लगे तो कमेंट और लाइक जरूर करे।
धन्यवाद

Leave a Comment