गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए – Pregnancy Mai Morning Breakfast Mai Kya Khaye in Hindi

नमस्कार दोस्तों, Hindiinfo.in के इस के पोस्ट में आज मैं आपको बताऊगी गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए – Pregnancy Mai Morning Breakfast Mai Kya Khaye in Hindi ,आइये जानते है।

यह भी पढ़े –प्रेग्नेंनसी स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम-Pregnancy Stretch Marks Removal Cream in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान खान पान का बहुत अधिक महत्व होता है क्योंकि इस दौरान महिला को तीन सौ अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। ताकि प्रेगनेंसी के दौरान महिला और शिशु दोनों ही स्वस्थ रह सके। हर गर्भवती महिला यही चाहती है कि जन्म के समय उसका बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त हो। इसलिए, गर्भवती महिलाएं अपने आहार में कई नई चीजों को शामिल करती हैं और इसलिए विशेषतौर पर गर्भवती महिलाओ को उनके अच्छे खान -पान की सलाह दी जाती है किन्तु इन सबमे एक समस्या रहती है है की अधिकतर महिलाओं को यह पता नहीं होता कि गर्भधारण करने के बाद क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

यह भी पढ़े –गर्भावस्था में नारियल खाने के फायदे -Pregnancy Me Nariyal Khane Ke Fayde In Hindi

अब सबसे मुख्य बात यह की गर्भवती महिला को ब्रेकफास्ट करना जरुरी क्यों होता है ? जैसा की आप सभी जानते है की डिनर के बाद रातभर एक लंबा गैप हो जाता है, इसलिए सुबह का ब्रेकफास्ट करना सबके लिए बहुत जरूरी है, खासकर एक गर्भवती महिला के लिए। गर्भावस्था के दौरान एक महिला द्वारा लिया गया डाइट उसके और गर्भ में पल रहे बच्चे की संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है ताकि उनके बच्चे को सही पोषण मिल सके और उसका अच्छा विकास हो सके। बहुत सी प्रेग्नेंट महिलाओ के दिमाग मे ये सवाल रहता है की गर्भावस्था में सुबह का नास्ता – क्या खाएं और क्या न खाएं ?तो आज हम इसी के बारे मे डिटेल मे बात करने वाले है।

यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे -Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde in Hindi

प्रेग्नेंसी का एहसास हर महिला के लिए सबसे अहम पल माना जाता है। यदि आप एक महिला हैं तो आपको पता ही होगा की प्रेगनेंसी आपके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, यही नहीं किसी पुरुष के लिए भी पिता बनना बहुत ही उत्साहपूर्ण होता है। एक औरत के लिए माँ बनना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है,। हेलो फ्रेंड्स कैसे है आप सभी उम्मीद करती हूँ की अच्छे ही होंगे जैसा की आप सभी जानते ही है की मे अपने पोस्ट के अंतर्गत आपको आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से सम्बंधित जानकारी देती हूँ उसी प्रकार से आज का मेरा टॉपिक थोड़ा डिफरेंट होगा किन्तु अच्छा होगा लेकिन उसके लिए आप सभी लोग जो मेरा पोस्ट पढ़ते है उन्हें मेरा यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा ,इससे आपको बहुत ही अच्छी और बहुत सारी जानकारी प्राप्त हो सकती है तो आइये जानते है गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए – Pregnancy Mai Morning Breakfast Mai Kya Khaye in Hindi की तो आज मे आपको प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे क्या खाये इस से जुड़ी सभी जानकारी देने वाली हूँ तो आइये जानते है।

यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी मे जामुन खाने के क्या फायदे है -Jamun Benefits In Pregnancy In Hindi

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी मे सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है क्योंकि यह दिन का पहला आहार होता है जो आप रात को सोने के बाद सुबह सबसे पहले लेते हैं। और यह आहार यदि आप बेहतर तरीके और पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ लेती है तो इससे न केवल प्रेगनेंसी में आने वाली परेशानियां कम होती है, बल्कि आपको तनाव, मॉर्निंग सिकनेस, कमजोरी, व् थकान जैसी परेशानियों से राहत मिलती है तो आइये जानते है की गर्भवती महिलाओ को नाश्ते मे क्या खाना चाहिए।

1 ) डेयरी प्रोडक्ट्स

गर्भवती महिला

शिशु के विकास के लिए ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होगी और इसलिए सुबह के नाश्ते में आपको दूध व् दूध से बने उत्पाद को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन व् कैल्शियम भरपूर होता है जो आपको एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करता है। साथ ही यह शिशु की हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। दूध के अलावा दही, पनीर, छाछ आदि का सेवन आप कर सकते हैं।

2 ) फाइबर

गर्भवती महिला

फाइबर में उच्च भोजन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है,और शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और कब्ज को रोकता है। आपको दिन में 25 से 35 ग्राम फाइबर का लक्ष्य रखना होता है, इसलिए नाश्ते से शुरुआत करना जरूरी है। आप मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे ऐसी चीज़े खाये जो फाइबर प्रदान करते हैं, जैसे अनाज में जई, चिकन में चिया के बीज, आमलेट में पालक, बरिटोस में सेम और उच्च फाइबर फल दही के साथ जोड़ने के लिए (रसभरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और अमरूद इत्यादि का सेवन करे।

3 ) ताजे फल व् उनका रस

गर्भवती महिला

फल भी भरपूर पोषक तत्व वाले होते है, इसमें प्रोटीन, सिलिकॉन, कैल्शियम, व् अन्य पोषक तत्व होते हैं। फलों के साथ आप घर में निकाले ताजे फलों के रस का भी सेवन करें, इससे न केवल आपकी बॉडी में पानी की कमी पूरी होती है बल्कि बॉडी को एनर्जी से भरपूर रहने में मदद मिलती है।

4 ) सूखे मेवे

गर्भवती महिला

गर्भावस्था में सूखे मेवों को भी अपने खान-पान में शामिल करें। मेवों में कई तरह के विटामिन, कैलोरी, फाइबर व ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अगर आपको एलर्जी नहीं है, तो अपने खान-पान में काजू, बादाम व अखरोट आदि को शामिल करें। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा, बादाम और काजू भी गर्भावस्था में फायदा पहुंचा सकते हैं।

5 ) अंडे

गर्भवती महिला

प्रेगनेंसी के दौरान आपको बॉडी में कैलोरी की बहुत आवश्यकता होती है जो आपको अंडे से भरपूर मिलती है, साथ ही इसके सेवन से आपको प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम आदि भरपूर मिलता है। सुबह यदि नाश्ते में आप दो अंडे या ऑमलेट का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह बॉडी में भरपूर ऊर्जा को बरकरार रखने में आपकी मदद करते हैं।

6 ) साबूत अनाज और भीगे बादाम

गर्भवती महिला

सुबह के नाश्ते में आप पांच छह भगे हुए बादाम या अंकुरित, मूंग या चना आदि का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि इनमे भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्भावस्था के दौरान साबूत अनाज को अपने आहार में जरूर शामिल करें। खासतौर पर गर्भावस्था की दूसरी और तीसरे महीने के दौरान साबूत अनाजों का सेवन फायदेमंद होता है। इससे आपको भरपूर कैलोरी मिलती है, जो गर्भ में शिशु के विकास में मदद करती है। आप साबूत अनाज के तौर पर ओट्स, किनोआ व भूरे चावल आदि को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। इन अनाजों में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इनमें फाइबर, विटामिन-बी और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है, जो गर्भावस्था में फायदा पहुंचा सकते हैं।

7 ) सलाद

गर्भवती महिला

ताजे फल व् सब्जियों का सलाद बनाकर उसका सेवन भी आप कर सकती है, क्योंकि इससे भी आपको भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। और इसमें आप सेब, संतरा, गाजर, टमाटर, अनार, चुकंदर आदि को शामिल कर सकती हैं। सलाद का सेवन आपको और बच्चे दोनों को हेअल्थी बनाये रखेगा।

8 ) एवोकाडो

गर्भवती महिला

एवोकाडो ऐसा फल है, जिसे हर गर्भवती महिला को खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और उसकी रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, एवोकैडो में विटामिन-के, पोटैशियम, कॉपर, मोनोअनसैचुरेटेड फैट व विटामिन-ई आदि भी मौजूद होता है। इसलिए, गर्भवती महिला को रोजाना एक एवोकाडो खाने की सलाह दी जाती है किन्तु अगर आपको इससे किसी भी तरह की समस्या ह तो आप इसका सेवन ना करे और डॉक्टर की परामर्श के पश्चात् ही इसका सेवन करे।

9 ) पानी का भरपूर सेवन करे

गर्भवती महिला

हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को तो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की वे बराबर पानी पि रही है या नहीं । प्रेग्नेंट लेडी को पानी की कमी से सिरदर्द, थकान व कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जाती है नाश्ते में आपको भरपूर पानी का सेवन भी करना चाहिए, क्योंकि पानी भी आपको फ्रैश व् एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करता हैं। इसीलिए कम से कम दो गिलास फिल्टर्ड या उबले हुए पानी को ठंडा करके आपको उसका सेवन जरूर करना चाहिए।

प्रेगनेंसी मे नाश्‍ते में क्‍या चीज़ें ना खाएं –

  • प्रेगनेंसी मे नाश्‍ते में आप बहुत ज्‍यादा कैफीन यानि की अधिक चाय या कॉफ़ी ,ब्लैक टी इत्यादि का सेवन ना करे।
  • प्रेगनेंसी मे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे आप अपॉश्‍चरीकृति डेयरी यानि की ब्राई, कैमेमबेर्ट, गोट, रिकोटा, फेटा, ब्‍लू चीज़ आदि में लिस्‍टेरिआ, साल्‍मोनेला और अन्‍य हानिकारक बैक्‍टीरिया मौजूद रहते हैं तो इत्यादि चीज़ो का सेवन ना करे।
  • मॉर्निंग ब्रेकफास्ट मे कच्‍चे अंडे ना खाये।
  • नाश्ते मे बहुत अधिक शुगर युक्त यानि की बहुत अधिक मीठे का सेवन ना करे।
  • हमेशा फ्रेश ब्रेकफास्ट का ही सेवन करे।
  • इस तरह से कुछ विशेष बातो का ध्यान रखे।

गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -Frequently asked Questions about Pregnancy Mai Morning Breakfast Mai Kya Khaye

1 ) प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाएं?

अगर आप चाहती हैं कि आपका शिशु स्‍वस्‍थ रहे और उसका विकास ठीक तरह से होता रहे तो समय पर नाश्‍ता जरूर करें। अपने नाश्‍ते में हेल्‍दी चीजों को शामिल करें। इसके बाद दिनभर में थोड़ा-थोड़ा कर के खाएं ताकि शरीर को एनर्जी को मिलती रहती है और एक बार में ही ज्‍यादा खाने की वजह से बढ़ने वाले वजन से भी बचा जा सकता है।

2 ) प्रेगनेंसी में कितना आराम करना चाहिए?

हर गर्भवती महिला के लिए पूरे दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी आवश्यक है। कम नींद लेने से शिशु का विकास प्रभावित हो सकता है।

3 ) क्या गर्भवती होने पर नाश्ता छोड़ना ठीक है?

गर्भवती माँ एक लंच या डिनर को मिस करके बढ़ते बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। इसलिए आपको आपका नाश्ता ,लंच और डिनर बराबर करना चाहिए।

4 ) गर्भवती महिला को रोजाना क्या खाना चाहिए?

गर्भवती महिला को रोजाना उन सभी चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे भरपूर मात्रा मे आयरन ,कैल्शियम ,प्रोटीन ,फाइबर प्राप्त ह सके।

विशेष नोट – आज आपको मैंने बेस्ट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट चीज़ो के बारे मे बताया है कित्नु आपको किसी भी चीज़ की परेशानी लगे तो आप इनका सेवन डॉक्टर की परामर्श के बाद ही करे , ,तथा इस वेबसाइट पर बताये गए किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तमाल अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करे।

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट के अंतर्गत मैंने आपको बताया की गर्भवती महिला को सुबह नाश्ते मे क्या खाना चाहिए – Pregnancy Mai Morning Breakfast Mai Kya Khaye in Hindi तथा इससे सम्बंधित पूर्णरूप से जानकारी दी है किन्तु फिर भी अगर आपको इसमें कुछ नहीं समझ आता है या इससे रिलेटेड कुछ और डिटेल्स जानना चाहते है तो आप मुझे comment बॉक्स मे जरूर से कमेंट करिये मैं आपके सवालो के जवाब दूंगी और मेरे साथ जुड़े रहने के लिए मेरे , आज के इस पोस्ट को अपनी family और friends के साथ जरूर शेयर कीजिये, और उम्मीद करुँगी की आप मेरा पोस्ट जरूर पढ़ेंगे।

Leave a Comment