प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे -Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde in Hindi

नमस्कार दोस्तों, Hindiinfo.in के इस के पोस्ट में आज मैं आपको बताऊगी प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे -Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde In Hindi ,आइये जानते है।

यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी मे जामुन खाने के क्या फायदे है -Jamun Benefits In Pregnancy In Hindi

सामान्यतः दही के कितने फायदे और यह कितना अधिक गुणकारी होता है इसके बारे मे आप सभी जानते होंगे। दही एक हल्का और हेल्दी स्नैक माना जाता है जिसे गर्भावस्था के दौरान भी खाया जा सकता है। दही को पौष्टिक डाइट का हिस्सा माना जाता है और दही मे कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो गर्भावस्था की आवश्यकताओं को पूरा करता है। बहुत सी गर्भवती महिलाओ के दिमाग मे यह उलझन रहती है की क्या वे गर्भावस्था के दौरान दही खा सकती है ? क्या प्रेग्नेंनसी के दौरान दही खाना सुरक्षित है ? तो आज कके इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपकी उन सभी उलझनों और परेशानियों को दूर करुँगी क्योकि आज के इस टॉपिक मे हम डिटेल मे बात करेंगे की प्रेगनेंसी में दही खाने के क्या फायदे है। मैं आपको मेरे आज के टॉपिक के बारे मैं पूर्णरूप से जानकारी देने से पहले यह बताना चाहूंगी की –

यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी मे अनार खाने के क्या फायदे है -Pomegranate Benefits In Pregnancy In Hindi

  • दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो शरीर के ख़राब बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
  • प्रेग्नेंट महिलाओ के दिमाग मे चल रहे सवाल की प्रेग्नेंसी में दही का सेवन क्यों करना चाहिए, कितनी मात्रा में करना चाहिए, कब करना चाहिए
  • क्या प्रेग्नेंसी में दही खाना फायदेमंद भी है या नहीं ?

यह भी पढ़े –नाशपाती खाने के फायदे तथा लाभ -Benefits Of Nashpati In Pregnancy

प्रेग्नेंसी का एहसास हर महिला के लिए सबसे अहम पल माना जाता है। यदि आप एक महिला हैं तो आपको पता ही होगा की प्रेगनेंसी आपके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, यही नहीं किसी पुरुष के लिए भी पिता बनना बहुत ही उत्साहपूर्ण होता है। एक औरत के लिए माँ बनना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है,। हेलो फ्रेंड्स कैसे है आप सभी उम्मीद करती हूँ की अच्छे ही होंगे जैसा की आप सभी जानते ही है की मे अपने पोस्ट के अंतर्गत आपको आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से सम्बंधित जानकारी देती हूँ उसी प्रकार से आज का मेरा टॉपिक थोड़ा डिफरेंट होगा किन्तु अच्छा होगा लेकिन उसके लिए आप सभी लोग जो मेरा पोस्ट पढ़ते है उन्हें मेरा यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा ,इससे आपको बहुत ही अच्छी और बहुत सारी जानकारी प्राप्त हो सकती है तो आइये जानते है की प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे -Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde In Hindi तो आज मे आपको प्रेग्नेंसी में दही के सेवन से जुड़ी सभी जानकारी देने वाली हूँ तो आइये जानते है।

यह भी पढ़े –प्रेगनेंसी मे मौसमी जूस के क्या फायदे है -Mosambi Juice Benefits In Pregnancy

क्या प्रेगनेंसी में दही खा सकते है ?

प्रेगनेंसी में दही

हां, गर्भावस्था में संतुलित मात्रा में दही का सेवन सुरक्षित है ,क्योकि दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है. जो गर्भावस्था के दौरान के बच्चे के उचित विकास में सहायक होता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो शरीर के ख़राब बैक्टीरिया से लड़ते हैं। दही को दूध से बनाया जाता है इसलिए इसमें दूध के समान ही न्यूट्रिशन पाया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट के अंतर्गत देखा जाये तो दही एक बहुत ही अच्छा डेयरी प्रोडक्ट है और गुणकारी होने के साथ -साथ इसमें प्रचुर मात्रा मे कैल्शियम पाया जाता है।

दही मे पाए जाने वाले निम्न पोषक तत्व –

दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे दूध के बैक्टीरियल किण्वन (Bacterial Fermentation) द्वारा बनाया जाता है। इसके लिए दूध में जिस बैक्टीरिया को मिलाकर दही बनाया जाता है, उसे “योगर्ट कल्चर” कहते हैं। यह दूध में नैचुरल शुगर के रूप में होता है। इस प्रोसेस में लैक्टिक एसिड का प्रोडक्शन होता है। ये एक ऐसा पदार्थ है, जो दूध के प्रोटीन को गाढ़ा बनाता है और दही बनता है तो आइये जानते है दही मे पाए जाने वाले पोषक तत्व कौनसे होते है –

प्रेगनेंसी में दही

प्रेगनेंसी मे दही खाने के क्या फायदे है -Benefits of Dahi in Pregnancy

1 ) पाचन में सुधार : गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या सामान्य है । ऐसे में दही का सेवन पेट और पाचन के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, दही में मौजूद कुछ प्रोबायोटिक्स यानी कुछ अच्छे बैक्टीरिया पेट और पाचन के लिए लाभकारी हो सकते हैं । इसके सेवन से सीने में जलन की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है ।

2 ) रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मे सहायक – दही खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो जाता हैं। जिससे गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के जल्दी बीमार होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं। दरअसल, दही में मौजूद प्रोबायोटिक (एक प्रकार के अच्छे बैक्टीरिया) में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण आंत के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

3 ) कैल्शियम की कमी दूर करने मे सहायक –गर्भावस्था में महिलाओं को कैल्शियम खाने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक होता है। यह गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होने वाली कैल्शियम की कमी को रोकता है। यह दही से होने वाला सबसे अच्छा स्वास्थ्य लाभ है।

4 ) त्वचा के लिए –गर्भावस्था के दौरान त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे – खुजली, स्ट्रेच मार्क्स व त्वचा शुष्क हो सकती है । ऐसे में फर्मेन्टेड डेयरी प्रोडक्ट्स का उपयोग त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है । चाहें तो गर्भवती महिला दही का फेसमास्क या फेसपैक भी लगा सकती हैं । दही ठंडी होती है, ऐसे में इसका उपयोग शुष्क त्वचा या रैशेज से आराम दिला सकता है।

5 ) स्ट्रेस ( तनाव -चिंता ) दूर करने मे सहायक –प्रेगनेंसी के समय स्ट्रेस से बचने के लिए भी दही का उपयोग किया जा सकता है। दही को लेकर हुए एक रिसर्च में सामने आया है कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स मूड को बेहतर करने के साथ ही चिंता को दूर कर सकते हैं। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया साइकोलॉजिकल स्ट्रेस को कुछ कम कर सकते हैं । गर्भावस्था के दौरान तनाव और चिंता बहुत सामान्य समस्याएं हैं। दही गर्भावस्था के दौरान तनाव को कम करने में सहायक होता है।

6 ) दही शरीर में ठंडक बनाए रखने मे सहायक –यदि आप अधिक तीखा खाना खाती हैं तो इसमें थोड़ा सा दही मिला लें। यह तीखे खाने के प्रभावों के साथ-साथ एसिडिटी और सीने में जलन (हार्ट बर्न) को ठीक करता है। गर्भावस्था के दौरान चटपटा खाने की इच्छा होना एक आम बात है इसलिए खाना खाते समय हमेशा दही साथ रखें।

7 ) हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक –गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर होना बहुत सामान्य है जो गर्भ में पल रहे बच्चे और माँ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दही खाने से शरीर शांत रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है।

प्रेगनेंसी के दौरान दही खाने के समय क्या -क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

गर्भावस्था में दही खाने से पहले कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए जैसे की –

  • डॉक्टरी की सलाह पर ही दही को प्रेगनेंसी में शामिल करें।
  • गर्भावस्था के दौरान दो प्रकार के दही खाना मना है, एक वह जो कच्चे और बिना पाश्चुरीकृत दूध से बनाया जाता है। क्योंकि इसे खाने से लिस्टेरिया जैसे रोग हो सकते हैं इसलिए गर्भावस्था में ऐसा दही खाने से मना किया जाता है।
  • फुल-फैट दही जिससे अत्यधिक वजन बढ़ सकता है इसलिए इसे भी नहीं खाना चाहिए।
  • हमेशा पाश्चरीकृत (pasteurised) दही का ही सेवन करें।
  • रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कभी भी फ्रिज में रखी ठंडी दही का तुरंत सेवन न करें।
  • दही में ज्यादा चीनी डालकर सेवन करने से बचें।
  • इसके सेवन के बाद किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रेगनेंसी मे दही खाने के क्या फयदे है के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -Frequently asked Questions about Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde In Hindi

1 ) क्या मैं गर्भावस्था में खाली पेट दही खा सकती हूं?
हां, आप प्रेगनेंसी में दही का सेवन खाली पेट भी कर सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों और गुणों के कारण खाली पेट प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे हो सकते हैं।

2 ) क्या मैं गर्भावस्था में रोजाना दही खा सकती हूं?
हां, आप प्रेगनेंसी में दही का सेवन रोज कर सकती हैं।

3 ) गर्भावस्था के दौरान दही खाने के क्या फायदे हैं?
दही कैल्शियम से भरपूर होता है और हड्डियों के निर्माण का एक बेहतरीन तरीका है। दही में फोलिक एसिड और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस डायरी उत्पाद में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट की ख़राबी और यीस्ट के संक्रमण को रोकते हैं, जिससे गर्भवती महिला के पेट को आराम मिलता है।

4 ) गर्भावस्था के दौरान कौन सा दही या दूध बेहतर है?
दही दूध की तुलना में पचने में आसान होता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है। अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर दही पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है और संक्रमण को भी दूर रखता है। यहाँ इसके पोषक गुण हैं। एक कप फैट फ्री दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।

5 ) गर्भावस्था के दौरान कौन सा दही खाना अच्छा होता है?
गर्भावस्था के दौरान पाश्चुरीकृत दूध से बना हुआ दही खाना अच्छा और सुरक्षित होता है। कई प्राकृतिक सामग्रियों और पाश्चुरीकृत दूध का उपयोग करके बनाए हुए दही बाजार में मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाते हैं। वैसे घर का बना ताजा दही सबसे बेहतर है, पर ध्यान रहें दही बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल न करें।

6 ) क्या हम गर्भावस्था के दौरान रात में दही खा सकते हैं?
गर्भावस्था में रात में दही न खाएं, खासकर अगर आपको खांसी और जुकाम होने का खतरा है। आयुर्वेद बताता है कि रात में दही का सेवन अच्छा नहीं है क्योंकि इससे बलगम का विकास होता है।

विशेष नोट – माँ और बच्चे के बेहतर विकास के लिए दही का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है और गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित माना जाता है. ,किन्तु फिर भी आप एक बार डॉक्टर की परामर्श के पश्चात् ही सेवन करे ,तथा इस वेबसाइट पर बताये गए किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तमाल अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करे।Pregnancy Me Dahi

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट के अंतर्गत मैंने आपको बताया की प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे -Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde In Hindi तथा इससे सम्बंधित पूर्णरूप से जानकारी दी है किन्तु फिर भी अगर आपको इसमें कुछ नहीं समझ आता है या इससे रिलेटेड कुछ और डिटेल्स जानना चाहते है तो आप मुझे comment बॉक्स मे जरूर से कमेंट करिये मैं आपके सवालो के जवाब दूंगी और मेरे साथ जुड़े रहने के लिए मेरे , आज के इस पोस्ट को अपनी family और friends के साथ जरूर शेयर कीजिये, और उम्मीद करुँगी की आप मेरा पोस्ट जरूर पढ़ेंगे।

Leave a Comment